जनपद चन्दौली : ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

प्रशासनिक उद्देश्य से चन्दौली जनपद का निर्माण वाराणसी जनपद से अलग करके 1997 में  हुआ। यह जनपद पवित्र गंगा नदी के पूर्वी और दक्षिणी दिशा क...

प्रशासनिक उद्देश्य से चन्दौली जनपद का निर्माण वाराणसी जनपद से अलग करके 1997 में  हुआ। यह जनपद पवित्र गंगा नदी के पूर्वी और दक्षिणी दिशा की और स्थित है। इसका नाम अपने तहसील मुख्यालय के नाम पर रखा गया है। यह पूरा जिला प्राचीन काशी राज्य के अधिकार में था। इस जिले से सम्बन्धित अनेकों कथाओं के अतिरिक्त यहाँ प्राचीन काल की मूल्यवान धरोहरों के प्रमाण भी पाये गए हैं और ईँट आदि के अवशेष भी जहाँ तहाँ पूरे ज़िले में बिखरे पड़े हैं।

इस जिले के बहुत से भागों का इतिहास अभी अज्ञात है। जिले की तहसीलों में कुछ उजाड़खंड स्थान हैं, तालाब और कुण्ड हैं और उनके बारे में कई लोक-कथाएँ हैं।  एक बहुत ही प्राचीन क्षेत्र बलुआ है जो सकलडीहा तहसील से 22 कि०मी० दक्षिण गंगा नदी के तट पर स्थित है। गंगा यहाँ पूरब से पश्चिम दिशा की ओर बहती हैं। हिन्दुओं का एक धार्मिक मेला हर वर्ष माघ महीने में मौनी अमावस्या के दिन लगता है। यह ’पश्चिम वाहिनी मेला’ के रूप में जाना जाता है। ऐसा कहा  जाता है कि गंगा पूरे देश में केवल दो ही जगह पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हैं- एक इलाहाबाद में, और दूसरा बलुआ में।

सकलडीहा तहसील का रामगढ़ गाँव एक महान अघोरेश्वर संत बाबा कीनाराम की जन्मभूमि है। यह चहनियाँ से मात्र 06 कि०मी० की दूरी पर है। वे वैष्णव धर्म के महान अनुयायी थे। इनका शिव और शक्ति में गहरा विश्वास था और दैवीय शक्ति में भी दृढ़ विश्वास था। अपना पूरा जीवन इन्होंने मानव जाति की सेवा में लगा दिया। यह स्थान हिन्दुत्व का एक पवित्र स्थल बन गया है।

जिले का एक प्राचीन स्थान है हेतमपुर गाँव। यहाँ एक किला है जिसे ’हेतमपुर किला’ कहा जाता है। जिला मुख्यालय से 22 कि०मी० उत्तर पूर्व में यह स्थित है। इस किले के अवशेष 22 बीघे के क्षेत्र तक फैले हुए हैं । कहा जाता है, 14वीं से 15वीं शताब्दी के बीच टोडरमल खत्री के द्वारा इसको आकार दिया गया था जो शेरशाह सूरी के राज्य में ’कन्स्ट्रक्शन सुपरवाइजर’ थे। मुगल काल के बाद तालुकेदार तथा जागीरदार हेतम खाँ ने इसपर कब्जा कर लिया। यहाँ पाँच मुख्य ध्वस्त वीरान कोट हैं जिन्हें भुलैनी कोट, भितरी कोट, बिचली कोट, उत्तरी कोट और दक्षिणी कोट कहा जाता है। यह यात्रियों को बहुत आकर्षित करती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि यह हेतम खाँ के द्वारा स्वयं बनवायी गयी थीं।

काशी राज्य का हिस्सा होने के कारण चन्दौली का भी इतिहास वही  है वाराणसी जिले का और काशी राज्य का है। भगवान बुद्ध के जन्म के पहले ईसा पूर्व छठीं शताब्दी में भारतवर्ष 16  महाजनपदों में विभाजित था। इनमें काशी एक था जिसकी राजधानी वाराणसी थी। वर्तमान का बनारस अपने चारों ओर के क्षेत्रों के साथ काशी जनपद कहा जाता था। वाराणसी नगर भारत के प्राचीनतम नगरों में से एक है। प्राचीन काल से ही यह विद्या का केन्द्र है। पुराणों में, महाभारत में और रामायण में इसका नाम आया है। यह हिन्दुओं का, साथ ही साथ बौद्धों का और जैनों का भी पवित्र स्थान है। यह नाम राजा काशी के नाम पर पड़ा है जो इस वंश परम्परा का सातवाँ राजा था। सातवीं पीढ़ी के बाद एक विख्यात राजा धनवंतरी ने यहाँ शासन किया जिनका नाम आयुर्वेद के संस्थापक  मुख्य चिकित्सक के रूप में स्मरण किया जाता है।

काशी राज्य पर महाभारत के पूर्व की शताब्दी में मगध वंश परम्परा के शासक ब्रह्मदत्त का प्रभुत्व था। किन्तु ब्रह्मदत्त की वंशावली का उत्थान महाभारत युद्ध के बाद देखा गया। इस वंश परम्परा के करीब सैकड़ों राजाओं ने इस राज्य पर अपना शासन किया। इसके कुछ शासक तो चक्रवर्ती सम्राट हुआ करते थे। काशी राजा मनोज ने कौशल, अंग और मगध की राजधानियों को जीत कर अपने राज्य में मिला लिया। जैन धर्मग्रंथों के अनुसार अश्वसेवा नाम के काशी के राजा थे जो 23 वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के पिता थे।

1775 में काशी राज्य ब्रिटिश शासकों के अधिकार में आ गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बनारस स्टेट का भारत में विलय हो जाने पर इस पीढ़ी के सबसे अंतिम राजा महाराज विभूति नारायण सिंह थे जिन्होंने करीब आठ
साल तक शासन किया।

COMMENTS

Name

At A Glance,4,Banking Services,1,Bhojpuri,1,Business,3,Calendar,2,Census-2011,2,Chakia,1,Chandauli District,4,Chandauli Mahotsava,1,Commerce,1,Communication,1,Crops,1,Culture,1,Economy and Agriculture,2,Events,1,Ganga,1,Guide Map,1,History,1,History and Geography,5,Holiday List,1,Industry,3,Introduction,8,Literature,1,Major Banks,1,Naugarh,1,Personalities,1,PIN Code,1,Places,1,Poet,1,Political Map,1,Post Offices,1,Postal Services,1,Ramnagar Industrial Estate,3,Services,2,Slider,6,Tehsil,1,ver,6,
ltr
item
Chandauli | चन्दौली: जनपद चन्दौली : ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
जनपद चन्दौली : ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjcRNp30aFZv4n5w83OdiOFvVeIH4Jz6VbFwCML1ie80aDMasERB9kC_1Y0C7uWkulHt606x-8v0dqUixdSgG_onaA5Ht-RvcfH3ew9BAe52zl8pMcZJA8BN0L9tZAjsPrY0aVzVEQakks/s1600/chandauli-history.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjcRNp30aFZv4n5w83OdiOFvVeIH4Jz6VbFwCML1ie80aDMasERB9kC_1Y0C7uWkulHt606x-8v0dqUixdSgG_onaA5Ht-RvcfH3ew9BAe52zl8pMcZJA8BN0L9tZAjsPrY0aVzVEQakks/s72-c/chandauli-history.png
Chandauli | चन्दौली
http://chandauli.ramyantar.in/2015/04/chandauli-history.html
http://chandauli.ramyantar.in/
http://chandauli.ramyantar.in/
http://chandauli.ramyantar.in/2015/04/chandauli-history.html
true
8792103820409221186
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy